पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नाम से पाकिस्तान में है स्कूल

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज (26 सितंबर) 92 वर्षीय हो गए हैं जिनका जन्म पाकिस्तान के चकवाल (पंजाब) के गाह गांव में हुआ था। पाकिस्तान सरकार ने गाह के एक स्कूल का नाम 2004 में सिंह के नाम पर रखा था और गाह को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया था। सिंह इसी स्कूल में पढ़े थे।

Load More