पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को नहीं पढ़नी आती थी हिंदी, उर्दू में लिखे होते थे उनके भाषण
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारु के अनुसार, मनमोहन सिंह को हिंदी पढ़नी नहीं आती थी और उनके भाषण गुरुमुखी लिपि में या फिर उर्दू में लिखे होते थे। हालांकि, मनमोहन सिंह हिंदी बोल सकते थे। बकौल रिपोर्ट्स, सिंह को हिंदी में पहला भाषण देने के लिए करीब तीन दिन अभ्यास करना पड़ा था।