पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पंजाब में जर्जर हो चुके घर का वीडियो आया सामने
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अमृतसर (पंजाब) स्थित जर्जर हो चुके पुराने घर का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंह कई साल पहले यहां रहते थे और प्रधानमंत्री बनने के बाद भी एक बार यहां आए थे। 1932 में जन्मे सिंह का परिवार भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान से आकर अमृतसर में बस गया था।