पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें आज ही एम्स (दिल्ली) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। वह 2004-2014 तक लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे। मनमोहन सिंह को 90 के दशक में देश में आर्थिक सुधारों को कुशलतापूर्वक लागू करने का श्रेय दिया जाता है।