पूर्व पीएम राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर राहुल गांधी ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कई ज़िलों में आज 'सद्भावना यात्रा' आयोजित करेगी। गौरतलब है कि हर साल 20 अगस्त 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाया जाता है।