पूर्व पाक पीएम इमरान की पत्नी बुशरा बीबी को 12 से अधिक मामलों में मिली अंतरिम ज़मानत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को आतंकवाद निरोधक अदालत ने मंगलवार को 12 से अधिक मामलों में अंतरिम ज़मानत दे दी। इन मामलों की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने बुशरा से कहा, "इसमें कुछ समय लगा लेकिन कानूनी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।" वहीं, बुशरा ने कहा, "हमने अदालतों पर भरोसा खो दिया है।"