पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर के बड़े भाई का हुआ निधन
पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है। शोएब ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी देते हुए बताया, "बड़े गम के साथ सूचित कर रहा हूं...मेरे बड़े भाई शाहिद का निधन हो गया है...वह अल्लाह के पास लौट गए हैं।" शोएब ने 2021 में अपनी मां को खो दिया था।