पूर्व प्रेमी ने शॉर्ट व डीप नेक ड्रेस पहनने पर पाबंदी लगा दी थी: सलमान का नाम लिए बिना संगीता बिजलानी
ऐक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने एक रिऐलिटी शो में ऐक्टर सलमान खान का नाम लिए बिना कहा है, "मेरे एक्स मुझपर इतनी सख्ती करते थे कि तुम शॉर्ट ड्रेस नहीं पहन सकती, नेक बहुत डीप नहीं होनी चाहिए, ड्रेस की लंबाई तय थी।" उन्होंने कहा, "मुझे उस तरह के कपड़े पहनने की इजाज़त नहीं थी, जैसे मैं आज पहनी हुई हूं।"