पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिले थे कौन-कौनसे पुरस्कार?

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पद्म विभूषण (1987) दिया गया था। उन्हें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एडम स्मिथ पुरस्कार, कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट्स पुरस्कार मिला था। डॉ. सिंह को कैंब्रिज व ऑक्सफोर्ड और अन्य कई विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियां प्रदान की गई थीं।

Load More