पूर्व पति अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचीं कल्कि
ऐक्ट्रेस कल्कि केकलां हाल ही में पूर्व पति और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंची थीं। कल्कि ने मेहंदी सेरेमनी में अनुराग से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाईं। आलिया गुरुवार को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।