पूर्व पति को फंसाने के लिए जम्मू-कश्मीर की महिला वकील ने उसके घर पर रखवाया फेक IED बम
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुलासा किया है कि वकील राहिला कादरी ने अपने पूर्व पति को आतंकवाद के मामले में फंसाकर जेल भिजवाने के लिए उसके घर पर फेक आईईडी बम रखवाया था। इस साज़िश में राहिला का मौजूदा पति भी शामिल था। बकौल पुलिस, लंबे समय तक चले वैवाहिक विवाद के कारण वकील पूर्व पति से बदला लेना चाहती थी।