पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में पत्नी शूरा के साथ पहुंचे अरबाज़
अभिनेता अरबाज़ खान गुरुवार को मुंबई में अपनी पत्नी शूरा खान के साथ पूर्व पत्नी व अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में पहुंचे। मेहता के अंतिम संस्कार में साजिद खान, फराह खान, सैफ अली खान, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर समेत अन्य फिल्मी हस्तियां भी शरीक हुईं। मेहता ने आत्महत्या कर ली थी।