पूर्व फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल हुईं डिजिटल अरेस्ट, 2 घंटे कैद कर ठगों ने उड़ाए ₹99,000

फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल रहीं शिवांकिता दीक्षित डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गईं हैं। आगरा (यूपी) निवासी दीक्षित से ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उनसे ₹99,000 ठग लिए। ठगों ने शिवांकिता को उनके बैंक खाते में मनी लॉन्डरिंग और बच्चों के अपहरण की रकम आने की बात कहकर डराया था। वह करीब 2 घंटे डिजिटल अरेस्ट रहीं।

Load More