पूर्व बैंक CEO को महाराष्ट्र में महिला ने उसकी नग्न तस्वीरों से किया ब्लैकमेल, ₹4 करोड़ लिए
पुलिस के मुताबिक, ठाणे (महाराष्ट्र) की एक महिला को बैंक के एक रिटायर्ड सीईओ को शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेल करने और उससे ₹4.39 करोड़ की उगाही करने पर गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि महिला ने उसकी नग्न तस्वीरें लीक करने की धमकी दी जिसके बाद पीड़ित ने उसे 108 किस्तों में पैसे दिए।