पूर्व बॉयफ्रेंड ने पीटा, बीफ खाने व इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया: मिसेज़ इंडिया गैलेक्सी रिनिमा
मिसेज़ इंडिया गैलेक्सी-2024 रिनिमा बोरा ने अपने पहले रिलेशनशिप को लेकर बताया है कि उनके पूर्व बॉयफ्रेंड और उसके परिवार ने उन्हें इस्लाम कबूलने और बीफ खाने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने कहा, "मैं सोचती थी...उसने मेरी भलाई के लिए मुझे पीटा...वह बेरहमी से पीटता था।" उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बयान किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है।