पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत के पिता का हुआ निधन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन का शुक्रवार देर रात 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि हृदय संबंधी जटिलताओं के चलते शांताकुमारन को कुछ दिन पहले ही कोचि के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एलआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Load More