पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी वेस पेस का 80 साल की उम्र में हुआ निधन

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी वेस पेस का गुरुवार को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के एक अस्पताल में 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 1972 के म्यूनिख ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और भारतीय टीम में मिडफील्डर पोज़िशन पर खेलते थे। वह दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता थे।

Load More