पूर्व राष्ट्रपति ज़ूमा व कारोबारी अजय गुप्ता से मिलने पर द. अफ्रीका ने अपने राजदूत को बुलाया वापस
दक्षिण अफ्रीका ने भारत में तैनात अपने उच्चायुक्त अनिल सूकलाल को वापस बुला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूकलाल ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा और भ्रष्टाचार के आरोपी कारोबारी अजय गुप्ता से मुलाकात की थी जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका ने यह कदम उठाया है। ज़ूमा जून में भारत आए थे और इस दौरान उन्होंने गुप्ता ब्रदर्स से मुलाकात की थी।