पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को बताया असंवैधानिक
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने संयुक्त संसदीय समिति के सामने वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव पर गंभीर आपत्तियां जताईं। उन्होंने इसे असंवैधानिक और तर्कहीन बताते हुए कहा कि इससे संविधान की मूल संरचना प्रभावित हो सकती है। चिदंबरम ने विधानसभा के कार्यकाल, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और विधेयक को पारित करने के लिए जरूरी बहुमत को लेकर भी सवाल उठाए।