पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज अनुरा टेनेकून के पैर छूते दिखे वैभव सूर्यवंशी, मिली खास सलाह

ट्राई सीरीज़ मैच के बाद सोमवार को वैभव सूर्यवंशी ने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज 79-वर्षीय अनुरा टेनेकून से मुलाकात कर उनके पैर छुए। श्रीलंका के पहले ODI कप्तान रहे अनुरा ने उन्हें 'लोगों की परवाह किए बिना गेम पर फोकस' करने की सलाह दी। मैच में भारत-ए की हार के बाद वैभव और श्रीलंका-ए के खिलाड़ी में धक्का-मुक्की हुई थी।

Load More