‘तानाशाही, गुटबाज़ी और भ्रष्टाचार’, सपा में गए बीजेपी नेता धर्मेंद्र कश्यप ने लगाए आरोप
यूपी के बरेली से दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप ने बीजेपी से इस्तीफा देकर लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सपा की सदस्यता ली। राज्यसभा सूची में नाम ना आने से नाराज़ कश्यप ने पार्टी पर तानाशाही, भ्रष्टाचार और गुटबाज़ी के कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, सपा के तीन बागी विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।