बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने फेसबुक पर इस्तीफा डालकर छोड़ी पार्टी
यूपी की आंवला से सांसद रह चुके धर्मेन्द्र कश्यप ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर दी। उन्होंने पार्टी पर भीतरघातियों को तरजीह देने और पिछड़े समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। उनके समर्थन में कई बीजेपी पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दिया। इससे बरेली की सियासत में हलचल बढ़ गई है।