पोर्शा हादसा मामले में नाबालिग की ज़मानत के खिलाफ SC जा सकती है पुणे पुलिस
पुणे (महाराष्ट्र) के पोर्शा कार हादसा मामले में पुलिस नाबालिग आरोपी की ज़मानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकती है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 25 जून को नाबालिग को ज़मानत दे दी थी जिसके बाद आरोपी को सुधार गृह से रिहा कर उसे उसकी मौसी को सौंपा गया था। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।