पुरुषों और महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षणों में क्या फर्क होता है?
कार्डियोवेस्कुलर सर्जन डॉ. जेरेमी लंडन ने पुरुषों और महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षणों में फर्क बताया है। उनके मुताबिक, पुरुषों में आमतौर पर हार्ट अटैक के समय छाती में अत्यधिक दबाव जैसा दर्द उठता है जो जबड़ों-बाजू तक पहुंच जाता है जबकि महिलाओं में थोड़े हल्के लक्षण (थकान/सांस फूलना/पेट में समस्या जिन्हें अक्सर बदहज़मी समझा जाता हैं) दिखते हैं।