पुरुषों को अधिक शिकार बना रहा यह कैंसर, रोज़ होती हैं इतनी मौतें; ये लक्षण दिखें तो रहें सावधान
लंग कैंसर रिसर्च फाउंडेशन के मुताबिक, महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में लंग कैंसर के मामले अधिक होते हैं। डब्ल्यूएचओ की मानें तो लंग कैंसर के कारण 2020 में रोज़ाना 4930 लोगों की मौत हुई। इसके सबसे आम लक्षण 'लगातार खांसी रहना/खून वाली खांसी', 'सांस लेने के दौरान सीने में दर्द', 'अचानक वज़न घटना' और 'बार-बार फेफड़ों में संक्रमण होना' हैं।