पुरुषों की गरिमा नहीं होती क्या?: शीलभंग के मामले में ऐक्टर बालचंद्र को बेल देते हुए केरल HC
केरल हाईकोर्ट ने अभिनेता बालचंद्र मेनन को 2007 में एक महिला कलाकार का कथित शीलभंग करने के मामले में अग्रिम ज़मानत दे दी है। न्यायमूर्ति पीवी कुन्हीकृष्णन ने कहा, "सभी को यह याद रखना चाहिए कि गरिमा केवल महिलाओं की ही नहीं बल्कि पुरुषों की भी होती है।" शिकायतकर्ता ने कथित घटना के 17 साल बाद मामला दर्ज कराया है।