पुरुषों के टॉयलेट में लगी सैनिटरी पैड की वेंडिंग मशीन, वीडियो देख लोगों ने जताई हैरानी
पुरुषों के शौचालय की दीवार पर लगी सैनिटरी पैड की वेंडिंग मशीन का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तराखंड के किसी कॉलेज या कोचिंग सेंटर का बताया जा रहा है। वीडियो पर कई ऑनलाइन यूज़र्स ने हैरानी जताते हुए मज़ाक में इसे 'MENstruation' बताया जबकि कुछ ने लिखा, "लोग वो भी चुरा ले गए।"