पुरुषों की तुलना में अधिक गर्म पानी से नहाना क्यों पसंद करती हैं महिलाएं?
बेंगलुरु की सीनियर कंसलटेंट गाइनैकोलॉजिस्ट डॉ. गाना श्रीनिवास ने बताया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के अधिक गर्म पानी से नहाने के पीछे शारीरिक और मनोवैज्ञानिक कारण हैं। उन्होंने कहा, "महिलाओं में पुरुषों की तुलना में बॉडी फैट ज़्यादा होता है और यह इंसुलेशन के तौर पर काम करता है जिससे स्किन को ज़्यादा गर्मी नहीं लगती है।"