पुरुषों की तुलना में महिलाएं थायरॉइड की 8 गुना ज़्यादा होती हैं शिकार: डॉक्टर
डॉक्टर बत्रा’ज़ हेल्थकेयर के संस्थापक डॉक्टर मुकेश बत्रा के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाएं थायरॉइड डिस्ऑर्डर्स की 8 गुना ज़्यादा शिकार होती हैं। उन्होंने कहा कि इसका कारण महिलाओं में विभिन्न उम्र के पड़ावों में होने वाले हॉर्मोनल चेंज, युवास्था, गर्भावस्था और मेनोपॉज़ हैं। इसके अलावा ऑटोइम्यून डिज़ीज़ (हाशिमोटो थायरॉइडिटिस) और ग्रेव्स डिज़ीज़ महिलाओं में ज़्यादा पाई जाती हैं।