पुरुषों के वनडे क्रिकेट में किन बल्लेबाजों ने जड़े हैं दोहरे शतक?
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक गुरुवार को वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 11वें पुरुष क्रिकेटर बन गए। सचिन तेंदुलकर 2010 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर थे। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाए हैं जबकि मौजूदा भारतीय कप्तान शुभमन गिल दो दोहरे शतक लगा चुके हैं।