पुरुषों के सीमेन और महिलाओं के फॉलीक्यूलर फ्लूइड में मिला माइक्रोप्लास्टिक
यूरोपियन सोसाइटी ऑफ ह्यूमन रिप्रोडक्शन ऐंड एम्ब्रियोलॉजी की बैठक में पेश एक शोध के मुताबिक, माइक्रोप्लास्टिक (प्लास्टिक के 5 मिमी से छोटे कण) पुरुषों-महिलाओं के प्राइवेट पार्ट तक पहुंच चुके हैं और यह फर्टिलिटी संबंधी समस्या का कारण बन सकते हैं। बकौल शोध, सीमेन और फॉलीक्यूलर फ्लूइड में PTFE, PS, PET, PA, PP और PU जैसे माइक्रोप्लास्टिक पॉलिमर मिले हैं।