पुरुषों में बेली फैट 40 इंच और महिलाओं में 36 इंच बढ़ने पर होती है डायबटीज़: डॉक्टर
गुरुग्राम में एंडोक्रिनोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर आशुतोष गोयल ने बताया है कि डब्ल्यूएचओ द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक बेली फैट ज़्यादा होने या एप्पल टाइप ओबेसिटी होने पर इंसुलिन रेज़िस्टेंस बढ़ जाता है। बकौल डॉक्टर, पुरुषों में बेली फैट 40 इंच से ज़्यादा और महिलाओं में 36 इंच से ज़्यादा होने पर डायबटीज़ का खतरा बढ़ने लगता है।