पुरुष अधिकारी के साथ पहाड़ी पर घूमने गई थी बिहार की अधिकारी, लोगों ने की बदसलूकी
रोहतास (बिहार) में पुरुष मित्र अंचलाधिकारी (सीओ) के साथ पहाड़ी पर घूमने गईं अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी के साथ बदसलूकी और कार पर हमले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स कार पर मुक्का मारता दिख रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अधिकारियों के साथ लूटपाट की गई। मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।