पुरुष जिम ट्रेनर महिलाओं को किसी पर्याप्त सुरक्षा के बिना ट्रेनिंग दे रहे हैं: इलाहाबाद HC
इलाहाबाद हाईकोर्ट (यूपी) ने एक पुरुष जिम ट्रेनर द्वारा एक महिला को जातिसूचक शब्द कहकर उससे दुर्व्यवहार करने के मामले में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा, "वर्तमान में पुरुष जिम ट्रेनर्स महिला क्लाइंट्स को बिना किसी पर्याप्त सुरक्षा उपाय के ट्रेनिंग दे रहे हैं जिससे उनकी गरिमा और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।"