पेरिस ओलंपिक विलेज में ऐथलीट्स ने 'ऐंटी सेक्स' बेड पर कूदकर किया उसका टेस्ट, शेयर किए वीडियो
पेरिस ओलंपिक विलेज में कई ऐथलीट्स ने 'ऐंटी सेक्स' कार्डबोर्ड बेड पर कूदकर उसका टेस्ट किया और सोशल मीडिया पर वीडियोज़ शेयर किए। आयरिश जिमनास्ट राइस मैक्लेनघन बेड पर कूदे, दौड़े और हाथ के बल खड़े हुए। उन्होंने लिखा, "पेरिस ओलंपिक्स में 'ऐंटी सेक्स' बेड का दावा झूठा साबित हुआ।" ब्रिटिश डाइवर टॉम डायले ने बेड को 'काफी मज़बूत' बताया।