पेरिस ओलंपिक विलेज में विनेश फोगाट को सांत्वना देतीं पीटी उषा की तस्वीर आई सामने
वज़न को लेकर रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स 2024 से अयोग्य घोषित किए जाने के बीच पेरिस ओलंपिक विलेज में विनेश को सांत्वना देतीं भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्षा पीटी उषा की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। इससे पहले पीटी उषा ने कहा था, "भारतीय कुश्ती महासंघ ने इस फैसले को लेकर अपील की है।"