पेरिस ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में पीवी सिंधु व शरत कमल ने किया भारतीय दल का नेतृत्व
2 बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर व भारतीय ध्वजवाहक पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने पेरिस ओलंपिक्स-2024 के उद्घाटन समारोह में सीन नदी पर राष्ट्रों/संगठनों की परेड में भारतीय दल का नेतृत्व किया। इसमें भारतीय दल में कुल 78 ऐथलीट्स और अधिकारी शामिल थे। परेड में प्रवेश करने वाली टुकड़ियों में भारत 84वें स्थान पर था।