पेरिस ओलंपिक्स के क्वॉर्टर फाइनल में तुर्किये से हारी भारतीय पुरुष तीरंदाज़ी टीम
भारतीय तीरंदाज़ धीरज बोम्मादेवा, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की टीम को सोमवार को पेरिस ओलंपिक्स-2024 में तीरंदाज़ी के टीम इवेंट में तुर्किये की टीम से 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम क्वॉर्टर फाइनल में मात्र एक सेट जीत पाई। तुर्किये ने ओलंपिक्स इतिहास में पहली बार तीरंदाज़ी के टीम इवेंट में सेमीफाइनल में जगह बनाई है।