पेरिस ओलंपिक्स की नहीं है बिना मुड़े पीछे की ओर बंदूक से निशाना लगाने वाले 'शूटर' की तस्वीर
शीशे में देखते हुए और बिना मुड़े पीछे की ओर बंदूक से निशाना लगाने वाले एक 'शूटर' की तस्वीर पेरिस ओलंपिक्स की बताकर वायरल हो रही है। हालांकि, यह तस्वीर फोटोशॉप्ड है जिसके बैकग्राउंड में पेरिस ओलंपिक्स लिखा दिख रहा है। तस्वीर में दिख रहा शख्स थाई कॉमेडियन पोंगसाक पोंगसुवान है और तस्वीर थाई टेलीविजन शो से ली गई है।