पेरिस ओलंपिक्स के लिए बैडमिंटन टीम के 'मेंटोर' बनाए गए प्रकाश पादुकोण
पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक्स के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम का 'मेंटोर' बनाया गया है। बैडमिंटन को ओलंपिक खेलों में 1992 में शामिल किया गया था जबकि पादुकोण ने 1991 में संन्यास ले लिया था। पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक्स से पहले पादुकोण को अपना 'मेंटोर' बनाने की घोषणा की थी।