पेरिस ओलंपिक्स के लिए भारत ने जारी की 117 खिलाड़ियों व 140 सहयोगी स्टाफ की सूची
पेरिस ओलंपिक्स के लिए भारत ने 117 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। खेल मंत्रालय ने खेल अधिकारी समेत सहयोगी स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंज़ूरी दी है। गौरतलब है, ओलंपिक्स के लिए जिन खिलाड़ियों ने क्वॉलिफाई किया था उनमें से गोला फेंक की ऐथलीट आभा खटुआ का नाम सूची में नहीं है।