पेरिस ओलंपिक्स खेलने जा रहे ओडिशा के 2 खिलाड़ियों को ₹15-15 लाख देगी राज्य सरकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पेरिस ओलंपिक्स में हिस्सा लेने जा रहे हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास और भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना को ₹15-15 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहिदास और जेना ने पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करके अपने गृह नगरों के साथ-साथ पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।

Load More