पेरिस ओलंपिक्स में अपने मैच से पहले 48 घंटे तक भूखी रही थीं भारतीय रेसलर अंतिम पंघाल
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेने वालीं भारतीय रेसलर अंतिम पंघाल ने अपने मुकाबले की सुबह सही वज़न लाने के लिए खुद को 48 घंटे तक भूखा रखा था। वह बिना खाए और न्यूनतम मात्रा में पानी पीकर थीं जिससे उनका शरीर कमज़ोर और डिहाइड्रेट हो गया था।