पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार में मंत्री असीम गोयल ने कहा है कि राज्य सरकार पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज़ मनु भाकर को सम्मानित करेगी। गोयल ने कहा, "यह देश की सभी बेटियों के लिए एक उपलब्धि है। पूरा देश उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।"