पेरिस ओलंपिक्स में किन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते मेडल?
भारत ने पेरिस ओलंपिक्स में छह पदक जीते जिनमें जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। रेसलर अमन सहरावत, शूटर मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले ने व्यक्तिगत इवेंट्स में कांस्य पदक जीते। शूटर सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु संग कांस्य पदक जीता जबकि 16-सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।