पेरिस ओलंपिक्स में क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचीं भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे की सुनीवा होफस्टैड को 5-0 से हरा दिया है। लवलीना इवेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। गौरतलब है, लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कांस्य पदक जीता था और वह ओलंपिक्स में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय बॉक्सर हैं।