पेरिस ओलंपिक्स में कब मुकाबले के लिए उतरेंगे भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा?
टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा मंगलवार (6 अगस्त) को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के क्वॉलिफिकेशन राउंड में मुकाबले के लिए उतरेंगे। ग्रुप A और ग्रुप B का क्वॉलिफिकेशन क्रमश: दोपहर 1:50 बजे और 3:20 बजे होगा। वहीं, फाइनल मुकाबला गुरुवार (8 अगस्त) को रात 11:55 बजे शुरू होगा।