पेरिस ओलंपिक्स में जाने से पहले भारतीय खिलाड़ियों के दल से पीएम मोदी ने की मुलाकात
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में हिस्सा लेने के लिए जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे।" ओलंपिक्स के लिए लगभग 120 खिलाड़ियों का दल पेरिस जा रहा है।