पेरिस ओलंपिक्स में नीरज चोपड़ा समेत सेना के 24 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पेरिस ओलंपिक्स में भारत की ओर से भाग लेने वाले 117 खिलाड़ियों में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा समेत भारतीय सेना के 24 खिलाड़ी शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज भारतीय सेना में सूबेदार हैं। मुक्केबाज़ जैसमीन लंबोरिया (हवलदार) और महिला पहलवान रीतिका हुड्डा (सीपीओ) पेरिस ओलंपिक्स में हिस्सा लेने वाली सेना की 2 महिला खिलाड़ी हैं।

Load More