पेरिस ओलंपिक्स में भी टी20 विश्व कप की तरह भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को (रूस) में मंगलवार को भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि टी20 विश्व कप 2024 की तरह ही भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक्स में भी अपना दम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति का आत्मविश्वास ही भारत की असली पूंजी है। पेरिस ओलंपिक्स 26 जुलाई से शुरू होगा।